जिला प्रशासन ने डबल मनी मामले में जमाकर्ताओं से की अपील !

0

किरनापुर-लांजी डबल मनी जिला प्रशासन ने मास्टर स्टॉक खेलते हुए 10 दिन के भीतर सभी जमा कर्ताओं से अपील की है कि वे पैसे जमा करने की जानकारी दे दे जिससे उनके पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू करवाई जा सके।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वह चिटफंड कंपनियों में राशि निवेश ना करें और कम समय में राशि दोगनी करने या अधिक लाभ देने संबंधी प्रलोभन में ना आए।

किरनापुर-लांजी प्रकरण में जिन लोगों द्वारा राशि जमा की गई है उनकी राशि उन्हें वापस दिलाई जाएगी । जिला प्रशासन द बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स अधिनियम, 2019 के तहत कार्यवाही कर रहा है । जिन लोगों ने भी इस प्रकरण में अपनी राशि निवेश की है वह अपने दस्तावेज के साथ लांजी एवं किरनापुर में बनाई गई हेल्प डेस्क में राशि जमा करने संबंधी जानकारी 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करें ।

जिससे जिला प्रशासन ऐसे व्यक्तियों की राशि वापस करने की कार्यवाही कर सकेगा। लांजी हेल्पडेस्क में बी पी गोस्वामी मोबाइल नंबर 9424766082 को एवं किरनापुर में रामशंकर पटेल मोबाइल नंबर 8305914244 पर आम जन रुपये निवेश करने संबंधी दस्तावेजों के साथ जानकारी दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here