Dhar News: धार में एक मां ने अपनी बेटी को 50000 रुपए में बेच दी है। आरोपी ने लड़की को दो महीने तक घर में कैद रखा और बार-बार उसके साथ रेप किया है। किसी तरह वह भागकर गुजरात पहुंची और एक युवक ने मदद की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।धार: जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी को 50 हजार रुपये में एक अधेड़ व्यक्ति के हाथों बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने बच्ची को करीब दो महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।भागकर गुजरात पहुंची पीड़िता
पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भागी और बाद में गुजरात पहुंची। वहां एक युवक ने उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
50 हजार रुपये में बेटी को बेचने का आरोप
धार पुलिस के अनुसार घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोप है कि नाबालिग की मां उसे बहला-फुसलाकर धामनोद की मीठा कॉलोनी स्थित पुरुषोत्तम के घर लेकर गई थी। वहां मां ने कथित तौर पर अपनी बेटी का सौदा 50 हजार रुपये में किया और उसे पुरुषोत्तम के हवाले कर दिया। इसके बाद वह वहां से चली गई।









































