मुंबई से कनाडा जाने के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कराने के नाम पर 94560 रुपए की धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया ।कोतवाली पुलिस ने इस मामले में असद कुरैशी पिता अब्दुल समद कुरैशी वार्ड नंबर 14 बूढ़ी बालाघाट निवासी द्वारा की गई रिपोर्ट पर प्रवीण पिता रामकुशल तिवारी HN नूपुर 1पयाबपुर बहराईच उत्तर प्रदेश निवासी के विरुद्ध ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असद कुरेशी द्वारा सुलेखा ऐप पर कनाडा जाने हेतु फ्लाइट की इंक्वायरी की गई थी जिस पर असद कुरेशी के मोबाइल नंबर पर तीन काल लाए और तीनों में असद कुरेशी के व्हाट्सएप पर कनाडा जाने का कोटेशन भेजा था। तब असद कुरेशी के द्वारा सिद्धि विनायक ट्रैवल्स ए-74/ मॉडल टाउन पार्ट 2 दिल्ली ब्लॉक बी गुजरांनवाला टाउन दिल्ली के माध्यम से फ्लाइट बुक की गई थी। असद कुरेशी द्वारा 94560 रुपए मैं मुंबई से एम्सटर्डम तथा एम्सटर्डम से टोरंटो की फ्लाइट एजेंट के माध्यम से बुक कराई गई थी और गूगल पे पर 94560 रुपए की राशि जमा की गई थी। सिद्धि विनायक ट्रैवल्स के एजेंट द्वारा अपना नाम रोहित बताया गया था। जिसके द्वारा असद कुरेशी को उनके मोबाइल व्हाट्सअप पर एलएम एयर लाइंस की टिकट तथा इनवॉइस भेजा गया था। असद कुरेशी द्वारा एयरलाइंस से कंफर्मेशन किया गया तो टिकट पर उनका नाम दिखाया जा रहा था। जब असद कुरेशी द्वारा 94560 रुपए गूगल पे के माध्यम से राशि भेजी गई उसके बाद दो तीन बार एजेंट ने उनसे बात की। किंतु 7 अप्रैल 2022 से असद कुरेशी की केएलएम एयरलाइंस की टिकट कैंसिल दिखाने लगी और एजेंट का फोन बंद हो गया। यह घटना 3 अप्रैल 2022 से 7 अप्रैल 2022 के बीच घटित की गई ।जिसकी शिकायत असद कुरेशी द्वारा पुलिस अधीक्षक बालाघाट से की गई थी। इसकी जांच साइबर सेल बालाघाट द्वारा की गई
जांच में फोन पे नंबर के संबंध में खाता धारक की जानकारी ली गई और गूगल पे पर नंबर जिस खाते से लिंक पाया गया वह खाता आईडीवीआई बैंक जिरकापुर ब्रांच जिला पटियाला पंजाब राज्य का होना पाया गया
फोन पे धारक और खाता धारक एक ही नाम प्रवीण तिवारी पिता राम कुशल तिवारी एच एन नूपुर-1पयावपुर बहराईच उत्तरप्रदेश निवासी होना पाया गया। जिसके द्वारा असद कुरेशी को फ्लाइट टिकट बुक कराने के नाम पर झांसा देकर फोन पे के माध्यम से रुपए अपने खाते में डलवा कर धोखाधड़ी की गई।इस मामले में साइबर सेल द्वारा पेश की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रवीण पिता रामकुशल तिवारी एच एन नूपुर 1- पयावपुर बहराईच उत्तरप्रदेश निवासी के विरुद्ध धारा 420 भादवि और 67डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है शुरू की है।









































