मुरैना में आधी रात को सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसपी: बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ हाईवे पर चलाया 4 घंटे चेकिंग अभियान

0

मुरैना। चंबल नदी के अवैध रेत का परिवहन रात के समय होता है। रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती। सुप्रीम कोर्ट भी बिना नंबर के वाहनों को जब्त करने व राजसात करने के निर्देश दे चुका है। इसी कारण बीती रात कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ व एसपी धर्मराज मीना हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के लिए निकले। करीब चार घंटे तक कलेक्टर-एसपी ने वाहनों की चेकिंग करवाई, इस दौरान एक भी वाहन बिना नंबर का नहीं पकड़ा गया।कलेक्टर और एसपी गुरुवार की रात 11 बजे नेशनल हाईवे 44 (धौलपुर रोड) पर बनीं परिवहन विभाग की चेपपोस्ट, वन विभाग की चौकी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान हाईवे से जुड़े ग्रामीण मार्गा पर भी कलेक्टर एसी ने भ्रमण किया और संदेह होने पर एक सैकड़ा से ज्यादा वाहनों की चेकिंग करवाई। कलेक्टर-एसपी ने खड़े होकर द्वारा वाहनों के दस्तावेज, परिवहन अनुमति एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया।कलेक्टर जांगिड़ ने कहा, कि बिना नंबर प्लेट संचालित ट्रैक्टरों एवं अन्य वाहनों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट संचालित वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी धर्मराज मीना ने संबंधित अधिकारियों को चेक पोस्टों पर निगरानी और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन एवं खनन गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here