मुस्लिम कब्रिस्तान में मटके एवं कपड़े में मिली संवेदनशील सामग्री, पुलिस की मौजूदगी में की गई नष्ट

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय के सिवनी मार्ग अहिंसा द्वार के समीप आमाटोला स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में शनिवार को दोपहर १२ बजे कब्रिस्तान के प्रवेश गेट पर लाल मटका एवं अंदर बेर के पेड़ में कपड़े में बंधा हुआ संवेधनशील (जादू-टोना) की सामग्री देखकर हडक़प मच गया। जिसके बाद दोनों मस्जिदों के इमाम, मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और इस तरह से मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में असामाजिक तत्वों के द्वारा संवेदनशील चीजे (जादू-टोना) की सामग्री फेंके जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह बघेल पुलिसबल के साथ सिवनी मार्ग स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान पहुंचे और लाल मटके एवं पेड़ से कपड़ा उतारकर उसे जलाकर नष्ट किया। आपकों बता दे कि सिवनी मार्ग अहिंसा द्वार के समीप आमाटोला स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसे उस स्थन पर दफन किया जाता है और मुस्लिम समुदाय के लोग इस स्थान को पाक मनाते है। साथ ही शुक्रवार को नमाज के बाद, ईद व बकरीद त्यौहार के अवसर पर मुस्लिम भाई कब्रिस्तान जाते है जहां उनके द्वारा अपने गुजरे हुए बुजुर्गो को याद कर फातिहा पढ़ी जाती है। १४ जून को पांढरवानी सरपंच अनीस खान मुस्लिम कब्रिस्तान के अंदर एक बैर के पेड़ पर सफेद कपड़े में बंधा कुछ बदबूदार पदार्थ एवं कब्रिस्तान गेट के समीप लाल मटके में कुछ सामग्री उन्हे दिखाई दिया। इस तरह कब्रिस्तान में बेर के पेड़ के ऊपर कुछ संवेदनशील सामग्री टंगी हुई दिखाई देने से उपस्थितजनों को यह आभास हुआ कि किसी तरह का जादू टोना या टोटका है। जो इस कब्रिस्तान में किया गया है। जिसके बाद सरपंच के द्वारा वक्फबोर्ड के अध्यक्ष, लालबर्रा के दोनों मस्जिदों के ईमाम, सदरों, पुलिस प्रशासन एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों को जानकारी दी गई। जिसके बाद मुस्लिम कब्रिस्तान के प्रवेश गेट के अंदर लाल मटका, बैर के पेड़ के ऊपर संवेदनशील पदार्थ टंगे होने की जानकारी नगर मुख्यालय में आग की तरह फैल गई और मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वहीं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में टोटके की मंशा से रखे गये मटका व पेड़ पर रखे कपड़ा बदबूदार पदार्थ को नष्ट किया गया। इस तरह से कब्रिस्तान में लाल मटके में कुछ सामग्री रखकर बांध दिया गया था। जो की एक तरह से जादू टोना व टोटका प्रतीत हो रहा था। जिसको देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गये और असामाजिक तत्वों के द्वारा किये गये इस कृत्य को जादू-टोना की मंशा से करने की बात कही जा रही है। जिससे मुस्लिम समुदाय की भावना को ठेस पहुंची है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन से कब्रिस्तान की ओर रात्रि गस्त कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here