माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं ,12वीं की परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी है तो वही बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब स्थानीय स्तर की परीक्षाएं भी अंतिम दौर में है।जहां परीक्षा के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा परीक्षा परिणामो की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मंडल से मिले दिशा निर्देश के अनुसार 22 फरवरी से कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है।जहां 4 चरणों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर ओएमआर शीट में रोल नंबर और प्राप्तांक दर्ज कर इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन बोर्ड को भेजी जा रही है।वही अब पहले से अधिक संख्या में मूल्यांकनकर्ता कॉपियों के मूल्यांकन के लिए केंद्र पहुंच रहे हैं जिनके द्वारा रोजाना मूल्यांकन का कार्य जोरो से किया जा रहा है।उम्मीद जताई जा रही है कि बालाघाट में कापियों का मुल्यांकन कार्य 28 मार्च तक पूरा कर दिया जाएगा।इसी तरह सभी जिलों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा जहां बोर्ड द्वारा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की बात कही जा रही है।
महज 68,526 कापियों का मुल्यांकन शेष
22 फरवरी से नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू है। जहां कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं की कॉपियों को मिलाकर प्रथम चरण में 60 हजार 227, द्वितिय चरण में 55, हजार 620 तो वही तृतीय चरण में करीब 53 हज़ार कॉपिया केंद्र पहुंची थी। तो वहीं चौथे चरण में पहुची कापियों को मिलाकर अब तक लगभग 1 लाख 82 हजार 285 कॉपियां केंद्र पहुंचाई गई थी जिसमें से अब तक 1लाख 13 हजार 559 कापियों का मूल्यांकन पूर्ण किया जा चुका है।बताया जा रहा है की प्रथम और द्वितीय चरण का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है तो वही आप 1 लाख 82 हजार 285 में से महज 68 हजार 526 कापियों का मूल्यांकन शेष रह गया है जिनका मूल्यांकन 28 फरवरी तक पूर्ण किए जाने की बात कही जा रही है। आपको बताएं जिन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए लगाया गया है इन्हीं में से चुनाव के लिए मास्टर ट्रेंनिंग के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
62% मुलायंकन कार्य पूर्ण,
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य इन दिनों जोरो पर है। जिले में जारी मूल्यांकन कार्य 62% कार्य पूरा हो चुका है वही शेष बचा हुआ कार्य 28 मार्च तक पूरा करने की कहीं जा रही है आपको बताएं कि जब 22 फरवरी को मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था। तो काफी लंबे समय तक मूल्यांकनकर्ता, मूल्यांकन कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे थे। जिसकी प्रमुख वजह बोर्ड एग्जाम शुरू होना बताया जा रहा था। जहां अब एग्जाम के समाप्त होते ही मूल्यांकनकर्ता इस कार्य में रुचि दिखा रहे हैं और रोजाना ही मूल्यांकनकर्ताओ की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। शुरुवात में जहां महज 100 से 110 मूल्यांकनकर्ता कापियां जाचने के लिए केंद्र पहुंचते थे जबकि आज 305 से अधिक मूल्यांकन कर्ता केंद्र में उपस्थित होकर कापीयों के मूल्यांकन कार्य मे लगे हुए हैं।मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है।
लोकसभा चुनाव के कारण 1माह पहले कराई गई परीक्षा
माध्यामिक शिक्षा मंडल ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक महीने पहले ही करा लिया था। ऐसे में परिणाम भी शीघ्र देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल का कहना है कि इस बार अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम की घोषणा की जा सकता है। जिले में शुरुआत में मूल्यांकन की गति काफी धीमी थी। जिसके बाद अब शिक्षकों की संख्या बढ़ी है। जिससे मूल्यांकन में गति आई है।बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड द्वारा मूल्यांकनकर्ताओं की मूल्यांकन राशि को बढ़ाया गया है। जिसमें दसवी में प्रति उत्तरपुस्तिका 15 रूपए और बारहवीं की प्रति उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का 16 रूपए मूल्यांकनकर्ता को दिया जाएगा। इसके अलावा शहर से बाहर से आने वाले मूल्यांकनकर्ता को 150 रूपए डीए और शहर के मूल्यांकनकर्ताओं को 130 रूपए वाहन भत्ता मिलेगा। पिछली बार की तुलना में इस बार कॉफी जाचने के लिए राशि बढ़ाई गई। है।