इंदौर: राजा रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद राजा की मां उमा रघुवंशी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश करती हूं कि इस मामले में फैसला सुनाए और सोनम को जेल भेजे, ताकि राजा को न्याय मिल सके। मैं मोहन यादव और मोदी सरकार से सीबीआई जांच और मामले में जल्द फैसला सुनाने की अपील करती हूं। अगर मेरे बेटे को न्याय नहीं मिला तो सोनम जैसी औरतें ऐसे अपराध करती रहेंगी। वहीं, राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट हमें राहत देगा। हम शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस की गलतियों और जांच में कमियों के कारण हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है









































