मोटरसाइकिल रोड किनारे बैठे तीन लोगों को ठोस मारकर हुई अनियंत्रित: दुर्घटना में 6 लोग घायल

0

कटंगी थाना अंतर्गत वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर सेरपार में सड़क किनारे बैठे तीन मजदूरों को बेलगाम मोटरसाइकिल ने चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल की जबरदस्त होकर से जहां रोड किनारे बैठे 3 मजदूर घायल हो गए वही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से मोटरसाइकिल में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए यह घटना 10 फरवरी की दोपहर 4:00 बजे की है इस दुर्घटना में घायल 6 लोगों को कटंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया

. मिली जानकारी अनुसार 10 फरवरी को 4:00 रेलवे में मजदूरी का काम करने वाले पान्डपुर जिला डिढ़ौरी निवासी क्रांति मरावी, महानसिंह धुर्वे, मेलसिंह धुर्वे सड़क किनारे बैठकर हिसाब कर रहे थे.। उसी समय वहां से तेज रफ्तार से गुजर रही मोटरसाइकिल क्रंमाक एमएच 40 एडी 0504 कि चालक ने रोड किनारे बैठकर हिसाब कर रहे तीनों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया मोटरसाइकिल की जबरदस्त होकर से तीनों मजदूर घायल हो गए वहीं इन तीन मजदूरों को ठोस मारकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से इस मोटरसाइकिल में सवार चालक सहित 3 लोग घायल हो गए । तीनों घायल कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकाड़ी (म.) के कैलाश उके, अंकित उके और रेखा उके सवार थे। सभी घायलों को कटंगी की अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से अत्यधिक चोट लगने से घायल क्रांति मरावी, और बाइक चालक कैलाश को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है. वहीं अन्य 04 लोगों को नजदीकी सिविल अस्पताल वारासिवनी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।. बताया जा रहा है कि कैलाश वारासिवनी पेशी में गया हुआ था और वहां से वापस लौट रहा था. जिसमें शराब का सेवन कर रखा था. घटना की सूचना मिलने पर संजीवनी 108 मौके पर पहुंची थी जिसके इएमटी गजेन्द्र पंजरे और पायलेट इस्माइल खान ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here