मौसेरे भाई को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, मन नहीं भरा तो वापस आया और घोंप दी गुप्ती

0

सागर: मध्य प्रदेश के सागर में एक हत्या का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। इमसें कुछ आरोपी भीड़ से भरे इलाके में एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं और धारदार हथियार घोंपकर बेरहमी से हत्या करते नजर आ रहे हैं…

शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में करीला में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अरविंद अहिरवार उम्र 30 साल, निवासी संत रविदास वार्ड है। उसका छोटा भाई साहब सिंह घर के पास मंदिर के यहां बैठा था इसी दौरान उसका विवाद करीबी रिश्तेदार जीवन लाल अहिरवार, प्रभु दास अहिरवार, छोटू कमलेश, बाबू, अर्जुन व अन्य से हो गया। विवाद में बीच-बचाव करने करने अरविंद पहुंचा तो इन लोगों ने उस पर लोहे की रॉड और गुप्ती से हमला कर दिया। इस पूरे विवाद का मोहल्ले के किसी युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

आपस में रिश्तेदार, शादी में विवाद से खफा था

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। कुछ समय पहले आरोपी जीवन की बेटी की शादी हुई थी। इसमें मृतक अरविंद और उसके छोटे भाई साहब ने कोई विवाद कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों में रंजिश हो गई थी। बताया गया है कि मृतक और आरोपी मौसेरे भाई हैं।

हत्या का कारण पुरानी रंजिश, आरोपी गिरफ्तार

करीला में दो परिवारों में विवाद चल रहा था, इसके चलते शनिवार देर शाम दोनों परिवारों के लोगों में फिर से विवाद हुआ, जिसमें एक पक्ष के कुछ लोगों ने समूह बनाकर अरविंद अहिरवार व उसके भाई साहब अहिरवार पर हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here