यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्‍कर, एक की मौत, 22 लोग घायल

0

मऊगंज के शाहपुर थाना के खटखरी चौकी समीप स्थित नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्‍कर मार दी। उक्त दुर्घटना में जहां बस में सवार एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई है जबकि तकरीबन 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां आनन-फानन में स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को बस से निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया । वहीं मृतक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं

जिला मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें गंतव्य तक भेजने के लिए वाहन व्यवस्था की जा रही है। उक्त बस शहडोल के ब्‍यौहारी से बनारस जा रही थी सोमवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे खटखरी के समीप बस चालक बस का टायर बदल रहा था इसी समय ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जब 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here