यात्री बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

0

बालाघाट रुपझर थाना अंतर्गत बैहर रोड ग्राम उकवा मायल ग्राउंड के सामने यात्री बस ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी यह सड़क दुर्घटना में यात्री बस की जबरदस्त होकर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए घायल दोनों युवक करण पिता तेजन पाचे 20 वर्ष और अमन पिता राजू पाचे 17 वर्ष दोनों ग्राम पोंडी उकवा निवासी है जिन्हें उकवा अस्पताल से जिला अस्पताल बालाघाट रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करण और अमन दोनों पड़ोसी है और दोनों युवक अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करते हैं। 14 जून को करण और अमन दोनों युवक मोटरसाइकिल में उकवा काम की तलाश में आए थे और 4:30 बजे करीब दोनों युवक मोटरसाइकिल में उकवा से अपने गांव पोंडी जाने निकले थे। तभी उकवा मायल ग्राउंड के सामने बैहर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही। यात्री बस ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। यात्री बस की जबरदस्त होकर से मोटरसाइकिल में सवार दोनों युवक करण और अमन मोटरसाइकिल सहित रोड किनारे फेंका गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।दोनों घायल युवक को उकवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार हेतु दोनों युवक को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। उकवा पुलिस ने दुर्घटना के बाद यात्री बस को पुलिस चौकी में खड़ा करवा लिया है आगे कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here