बाजार से आए युवक ने खाना खाया और सोने की कहकर अपने कमरे में चला गया। सुबह देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के लोहामण्डी इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।ग्वालियर थाना क्षेत्र के लोहामण्डी निवासी सुमित पुत्र अजय प्रायवेट जॉब करता है। बीती रात वह बाजार से घूम-फिर कर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों उसे जगाने पहुंचे तो वह अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे फंदे पर लटका देखकर परिजन ने फंदा काट कर उतारा और उसकी नब्ज टटोली तो वह मृत था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
डिप्रेशन में चल रहा था मृतक : बताया गया है कि लॉकडाउन के चलते कुछ समय वह बेरोजगार रहा था, जिससे उस पर कर्जा हो गया था। संभवत: वह कर्जे के डिप्रेशन में था और डिप्रेशन में ही उसने सुसाइड किया है।अज्ञात वाहन ने ठेकेदार को कुचला: महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शतादीपुरम निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र रामसिया शर्मा उम्र पेशे से ठेकेदार है और बीती रात खाना खाकर वह हाइवे पर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टकर मार दी। टकर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक अपना वाहन भगा ले गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में ले लिया। इसी बीच घर ना पहुंचने पर राजकुमार के परिजन उन्हें तलाशते हुए आए और उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।










































