यूएस में राजनीतिक हिंसा के लिए जगह नहीं: बाइडेन

0

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि देश में इसके लिए कोई जगह नहीं है। बाइडेन ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में यह बात कही। एक स्थानीय न्यूज एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और उनके चरमपंथी समर्थकों को निशाने पर लिया। उन्हें प्रमुख मध्यावधि चुनावों से पहले मतदाताओं के बीच अराजकता फैलाने के लिए अमेरिकी लोकतंत्र का दुश्मन करार दिया। राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिका में ‘समानता और लोकतंत्र पर हमले’ की चेतावनी दी। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने भारी उत्पात मचाया था। वहीं कैपिटल हिल में हुई हिंसा के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किल बढ़ गई है। जून में हुई अमेरिकी कांग्रेस समिति की सुनवाई में कैपिटल हिल पर हमले को ट्रंप समर्थकों द्वारा एक सोची समझी साजिश करार दिया गया और मुख्य साजिशकर्ता डोनाल्ड ट्रंप को बताया गया है। सत्ता में बने रहने के लिए ट्रंप दंगे के जरिये चुनाव परिणाम को बदलना चाहते थे। बता दें कि ट्रंप ने तीन नवंबर 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार नहीं मानी थी और चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे. इसके बाद उनके समर्थकों ने 6 जनवरी को कैपिटल हिल (संसद भवन परिसर) में कथित तौर पर हिंसा की थी।
सतीश मोरे/02‎सितंबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here