यूक्रेन युद्ध में रूस के Su-57 स्‍टील्‍थ लड़ाकू विमान ने किया पहला ‘हवाई शिकार’, नई मिसाइल का कमाल

0

मॉस्को/कीव: रूस ने पहली बार दावा किया है कि उसके पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट Su-57 ने यूक्रेन युद्ध में पहला शिकार किया है। रूस ने कहा है कि एसयू 57 लड़ाकू विमान ने हाइब्रिड RVV-SDM मिसाइल का इस्तेमाल करके अपना पहला ‘एयर-टू-एयर किल’ किया है। रूस की सरकारी हथियार कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव ने कहा कि इस स्टील्थ विमान ने जमीन और हवा में लक्ष्यों को भेदने सहित युद्ध के सभी पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

उन्होंने कहा कि इससे Su-57E पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट में दुनिया की दिलचस्पी बढ़ रही है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने मिखेव के हवाले से कहा ‘रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने Su-57E पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट में वैश्विक बाजार की बढ़ती दिलचस्पी को नोट किया है। इसने सबसे उन्नत एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का मुकाबला करते हुए वास्तविक युद्ध स्थितियों में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here