रंग पंचमी पर विशाल कवि सम्मेलन सम्पन्न

0

अंतर्राष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती, कला साहित्य संस्कृति एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर विशाल हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन नगर के वार्ड नं 4 स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज राजेश पाठक के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल की अध्यक्षता। जिसमे सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश का पूजन कार्य अतिथियों एवं आमंत्रित कवियों कवयित्रियों द्वारा किया गया। जिसके बाद कविता पाठ प्रारम्भ किया गया जिसमें सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुति दी गई जिसपर उपस्थित जनसमूह ने खूब ठहाके लगाये। इस अवसर पर समस्त आमंत्रित अतिथियों एवम रचनाकारों को अंग वस्त्र, पुष्पहार, एवम रंग पंचमी हास्य व्यंग्य साहित्य सम्मान 2023 से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह सादर भेंट किये गए। जिसके बाद भगवान गणेश की सामुहिक आरती के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान कवि मनोज पाराशर, रवि नवानी, अंतु झकास, प्रदीप दर्शन, किशोर सागर, नरेंद्र नाम, राजेन्द्र शुक्ल सहज, राज कुमार जैन बेधड़क, प्रणय श्रीवास्तव “अश्क “,सुरेश सिंघई, कवयित्री सरिता सिंघई कोहिनूर, मीना जैन, संगीता नेमा, प्रिया शर्मा व अन्य ने होली से सम्बंधित उत्कृष्ट प्रतिनिधि रचना का पाठ किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के महासचिव अजय मिश्रा, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष निर्दोष मॉडल , भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम समाज सेवी छगन हनवत, समाज सेवी अनिल गुरनानी, भाजपा नेता शैलेन्द्र सेठी , भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री निरंजन बिसेन संस्कार भारती के विभाग संयोजक पंचम हनवत, शशि श्रीवास्तव, सन्दीप रूसिया, योगेश कटारे, भेजेन्द्र चौधरी, शरद आड़े, मदन श्रीवास्तव, हीरा सिंह चंदेल, पुजारी श्री मिश्रा, प्रदीप खंडेलवाल, दिलेश खंडेलकर, अरविंद राहंगडाले, सतीश दुबे, अनघ श्रीवास्तव, श्रीमती दीपिका उइके, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती दीप्ति हनवत श्रीमती फूलबांधे, श्रीमती निर्मला चौधरी, अशफाक खान, सागर देवगढे अनिल लिल्हारे, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम का कुशल संचालन अंतराष्ट्रीय कवि, हिंदी साहित्य भारती के प्रांत अध्यक्ष प्रणय श्रीवास्तव अश्क ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल ने कहा कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए यह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे और यह वास्तविकता है कि निश्चित कोई अंतर नहीं होना चाहिए। भारत त्योहारों का देश है यहां वर्ष भर लोगों को व्यस्त रखा जाता है। हमारी दिवाली धनतेरस से शुरू होती है भाई दूज को खत्म होती है होली होलिका दहन से शुरू होती है रंगपंचमी को खत्म होती है आज यह समापन है। जितने कवि यहां पहुंचे हैं उन सभी को मैंने सुना है एक जगह ज्यादा देर बैठने की आदत नहीं है चलता फिरता हमारा समय है सभी को रंग पंचमी की बधाई भारत मजबूत हो।

समाजसेवी राजेश पाठक ने कहा कि आचरण व्यवहार और कथन यह मिलने चाहिए यदि हम कुछ बोलते हैं तो वह हमारे व्यवहार में आचरण में दिखना चाहिए उसके जीवंत उदाहरण पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल है। इनके जैसा व्यक्ति जिले में नहीं पूरे प्रदेश में खोजने में मुश्किल जायेगी हो सकता है उनमें कोई कमी रही हो कुछ लोगों में नाराजगी रही हो पर उनके आचरण व्यवहार और वाणी में कोई फर्क नहीं है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में जहां झूठ छल प्रपंच चलता हो ऐसे समय ऐसा व्यक्ति होना सौभाग्य है। श्री पाठक ने कहा कि यहां पर जो भी लोग बैठे हैं वह प्रतिभाशाली है प्रबुद्ध लोग हैं जो हर क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप रखते हैं। हम हर वर्ष झाबुआ अलीराजपुर में होली मनाते हैं पर आज हमने अपने लोगों के बीच में पर्व मनाना ठीक समझा और यह अच्छा भी है जिसके कारण हमने सभी कार्यक्रम अपने स्थगित कर दिए और अपनों के बीच में त्यौहार मना रहे हैं।

श्री पाठक ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में दीपावली और होली बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है पिछले 75 वर्ष में आपने देखा कि पिछले 8 वर्षों में बहुत परिवर्तन आया है होली हो दीपावली हो या नवरात्र विदेशों के राष्ट्राध्यक्ष हमारे यहां त्योहारों में शामिल होते हैं तो वही हमारे प्रधानमंत्री विदेशों में नवरात्र पर्व मनाते हैं। जी 20 का नेतृत्व भारत को मिला हम बचपन में सुनते थे ब्रिटेन यूरोप सहित तमाम विकसित देश जिनके सामने भारत कुछ नहीं था वहां भारत के संस्कार और संस्कृति ने पूरे विश्व में भारत का झंडा फहराया है अब हमें किसी से आँख झुका कर बात करने की जरूरत नहीं है। भारत पाचवी अर्थव्यवस्था हो गया है और अब वह दिन दूर नहीं है जब भारत विश्व गुरु बनेगा सोने की चिड़िया कहलायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here