Bus Accident In Rajgarh: ब्यावार में भोपाल बाइपास स्थित एक यात्री बस ब्रिज पर टकरा गई। टक्कर के बाद 30 फीट ऊंचे पुल से यात्री सर्विस रोड पर गिर पड़े। इसमें बेंगलुरु साइबर टीआई समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका ब्यावरा और भोपाल में इलाज चल रहा है।राजगढ़: ब्यावरा के भोपाल बाइपास पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 यात्री घायल हो गए। जिसमें चार गंभीर घायल है। घायलों को इलाज के लिए ब्यावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बेंगलुरु साइबर टीआई की भी मौत
एडिशनल एसपी के एल बंजारे ने बताया कि बेंगलुरु से साइबर की टीम आरोपी की तलाश में बस में सवार होकर इंदौर जा रही थी। इस हादसे में इंस्पेक्टर रवि केवि पिता बस्सपा की मौत हो गई। जबकि सब इंस्पेक्टर रमेश नायक, एएसआई श्रीनिवास और टेक्निकल स्टाफ विश्वनाथ घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एएसआई श्री निवास को गंभीर हालत में रेफर किया गया।
लखनऊ से उज्जैन जा रहा था परिवार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मोहम्मदपुर निवासी अमित कुमार प्रताप ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीनू सिंह, बेटे रक्षित सिंह और ससुर सुरेंद्र प्रताप सिंह के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरे यात्री
ब्यावरा शहर के भोपाल बाइपास पर 30 फीट ऊंचे पुल से यात्री बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे के दौरान बस में सवार करीब चार यात्री 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे सर्विस रोड पर आ गि,रे जिससे बस में सवार इंस्पेक्टर रवि केवी पिता बस्सपा उम्र 45 साल बेंगलोर, विकास शुक्ला (बस चालक), बेलाल अली पिता कलीमुल्लाह मियां, ज्योतिरादित सिंह गोद पिता विक्रम सिंह गौड़ निवासी बिजवाड़ की मौत हो गई।
ये हुए घायल
हादसे में अमित कुमार, मीनू सिंह , रक्षित सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रवि शर्मा, पार्थ शर्मा, श्रीनिवास, केशव , रमेश नायक, सोनू और विश्वनाथ पिता मोहन उम्र 39 साल निवासी साइबर सेल बेंगलुरु कर्नाटक घायल हुए हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।










































