राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत बंद का आव्हान किया गया था, इसी तारतम्य में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालाघाट द्वारा नगर के अंबेडकर चौक में बैठकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भारत बंद का समर्थन करते हुये सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया।
धरने पर बैठे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संयोजक सतीश भारद्वाज ने बताया कि 25 मई को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आव्हान पर ओबीसी के मुद्दे को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया था, इसी तारतम्य में बालाघाट में ओबीसी साथियों के साथ धरने पर बैठे हैं। जिसमे प्रमुख मुद्दे हैं ओबीसी की जाति आधारित जनगणना न करने के विरोध में, ईवीएम के द्वारा भारत में चुनाव हो रहे हैं इसलिए ईवीएम को हटाने तथा एससी एसटी के लोगों को निजी क्षेत्र में आरक्षण न मिलने के विरोध में ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर विरोध प्रकट किया जा रहा है।










































