राहु गोचर मकर राशि में इस साल के अंत में होने वाला है। राहु 18 महीने कुंभ राशि में विराजमान होकर अब शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। राहु 5 दिसंबर को सुबह में 10 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में पहुंच जाएंगे। राहु के इस गोचर के साथ ही राहु और शनि के बीच त्रिएकादश योग बनेगा। साथ ही दोनों के बीच चतुर्थ दशम योग भी रहने वाला है। ऐसे में राहु के इस गोचर से भारत सहित कई देशों में परिस्थितियों और भी विकट हो सकती हैं। जबकि यह गोचर 4 राशियों के लिए विशेष रुप से लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं राहु गोचर से किन किन राशियों के शुभ परिणाम मिल सकते हैं।राहु का गोचर मकर राशि में होने वाला है। राहु 5 दिसंबर को सुबह में 10 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु हमेशा वक्री चाल चलते हैं इसलिए कुंभ राशि से निकलकर वह वापस मकर राशि में आएंगे और अगले 18 महीने तक शनि की राशि मकर में संचार करेंगे। इस दौरान राहु और शनि के बीच त्रिएकादश पुन: चतुर्थ दशम योग भी बनेगा। ऐसे में राहु के इस गोचर से भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में परिस्थितियां और भी विकट हो सकती हैं। कई जगह पर सत्ता परिवर्तन, दुर्घटना आदि की आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, राहु यह गोचर ज्योतषीय गणना के अनुसार, कई राशियों के लिए अनुकूल भी रहेगा। इन राशियों को अपने करियर में बड़ा और शुभ परिवर्तन देखने को मिलेगा। राहु गोचर से सिंह, तुला सहित 4 राशियों को अच्छा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर सचिन मल्होत्रा से राहु का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।













































