रोहित शर्मा की संन्यास खबरें अफवाह, लेकिन फिर भी हिटमैन के लिए क्यों जरूरी है लॉर्ड्स वनडे? समझें

0

लंदन: भारतीय क्रिकेट में पिछले 48 घंटों से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा अब अपने क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी कि 19 जुलाई को खेला जाएगा। ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। एक तरफ जहां सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है, वहीं दूसरी तरफ यह मैच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर की दिशा तय करने वाला सबसे बड़ा इम्तिहान बन गया है।

अफवाहों के बीच रोहित शर्मा का इम्तिहान

गुरुवार की रात भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद तूफानी रही जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि लॉर्ड्स का यह मैच रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। हालांकि, शनिवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि बोर्ड के भीतर ऐसी कोई चर्चा नहीं है और रोहित का विदाई मैच नहीं है। लेकिन सैकिया के बयान में जो सबसे बड़ी चेतावनी छिपी थी, वह था स्कीम ऑफ थिंग्स (Scheme of Things) शब्द। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रोहित तब तक ही टीम में रहेंगे जब तक वे सेलेक्टर्स के प्लान में फिट बैठेंगे, जिसका सीधा मतलब है कि उनके सिर पर तलवार अभी भी लटकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here