लालपुर में निकाली गई कावड़ यात्रा

0

जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर मैं पांचवे सावन सोमवार के पावन अवसर पर जय भोलेनाथ कावड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कावड़ यात्रा ग्राम के मंदिर से समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से निकाली गई। जिसने ग्राम के विभिन्न चौक चौराहों और गलियों का भ्रमण कर रामपायली झरिया महादेव के लिए रवाना हुए। इस दौरान उपस्थित जानो ने द्वारा हर हर महादेव के जमकर नारे लगाये गये। लोगों ने अपने ग्राम का जल अपनी कावड़ में लेकर महादेव के उद्धगोष लगाते हुए रामपायल के झरिया महादेव पहुंचे। जहां पर सभी ग्रामीणों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का कावड़ में लाए हुए जल से अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर ग्राम में सुख शांति समृद्धि बनाए रखने की कामना की गई। उक्त संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सावन महीना हिंदू धर्मावलंबियों के लिए सबसे पवित्र महीना है इस महीने में भगवान शिव की प्रतीक्षा रहती है क्योंकि उनके द्वारा सृष्टि का संचालन किया जाता है। ऐसे में प्रत्येक सावन सोमवार जो भगवान महादेव का दिन होता है उस पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया जाता है। इस वर्ष 2 महीने का सावन है जिसके पांचवें सावन सोमवार को ग्राम में जय भोलेनाथ कावड़ पदयात्रा आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम के महिला पुरुष बच्चों व बुजुर्ग ने दुगने उत्साह के साथ भाग लेकर कावड़ में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए जल लेकर पदयात्रा करते हुए झरिया महादेव पहुंचे। जिसमें ग्राम की सुख शांति समृद्धि के कामना की गई और यह कावड़ यात्रा का उद्देश्य ग्राम के युवा वर्ग को धर्म से जोड़ने का था की युवा वर्ग धर्म से जुड़े और धार्मिक क्रियो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाये जिससे कि उनके ऊपर भगवान महादेव का आशीष बना रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here