लालबर्रा में पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के उत्तराखंड के राज्यपाल बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. ढालसिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर लालबर्रा के भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम ५.३० बजे नगर मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. ढालसिंह बिसेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्तराखंड के नये राज्यपाल बनाये जाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद को देवों की भूमि उत्तराखंड का राज्यपाल बनाये जाने से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here