वर्कआउट का सपना नींद में पूरा कर रही हैं दीपिका पादुकोण, फोटो देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे फैंस

0

बॉलीवुड के कलाकारों को अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस का भी काफी ध्यान रखना पड़ता है। अलग-अलग किरदारों के लिए ये सितारे अपना वजन कम और ज्यादा भी करते हैं। कई बार एक ही फिल्म के लिए उन्हें अपना वजन कम और ज्यादा करना पड़ता है। ये सेलेब्स अपने वर्कआउट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। दीपिका पादुकोन भी इन्ही सेलिब्रिटी में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दीपिका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोअर्स का ख्याल भी रखती हैं। अबकी बार उन्होंने अपने फैंस से वर्कआउट की सच्चाई बताई है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में दो फोटो शेयर किए हैं। पहले फोटो में वो काले रंग के स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग योग पैंट में योगासन करते हुए नजर आ रही हैं, जब कि दूसरे फोटो में वो सफेद रंग के क्रॉप टॉप और नीले रंग के जींस में सोती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है ‘एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी’। इसका मतलब है कि दीपिका ने उम्मीद की थी कि वो सुबह उठकर योगासन करेंगी और खुद पहले से ज्यादा फिट बनाएंगी, लेकिन हकीकत में वो सोती रह गईं और योगासन का सपना नींद में ही पूरा हो गया।

मजेदार कमेंट कर रहे हैं फैंस

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर उनके फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उनके साथ भी ऐसा ही होता है। तो कुछ लोग सिर्फ हंसने वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने लगभग 69 दिनों बाद कोई पोस्ट शेयर की है। आमतौर पर दीपिका इतने ज्यादा दिनों तक सोशल मीडिया से दूर नहीं रहती थीं। लेकिन जब दीपिका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जेएनयू गईं थी, तब उनके आलोचकों ने जमकर उन पर निशाना साधा था। इसके बाद सुशांत के मामले में भी दीपिका के ऊपर बहुत भद्दे कमेंट किए गए। इसके बाद से वो सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थीं।

कोरोना का शिकार हुई थी दीपिका

पिछले महीने दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। दीपिका के पिता और बैडमिंटन के चैंपियन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के शरीर में संक्रमण ज्यादा फैल गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही वो कोरोना से रिकवर हो गए थे। इसके बाद उन्हें वापिस घर भेज दिया गया था। खबरों के अनुसरा दीपिका और रणवीर सिंह भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि इन दोनों ने इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here