थाना वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत रमरमा में ग्राम बडग़ांव के कुछ युवक घूमने के लिए आए थे इस दौरान नाले में नहाने के दौरान पानी में डूबने से राहुल की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राहुल पिता नंदकिशोर मसराम उम्र १९ वर्ष निवासी टेकडी टोला हीरापुर ग्राम बडग़ांव अपने करीब ८ दोस्तों के साथ रमरमा घूमने गया था। इस दौरान सभी ने रमरमा में घूम रहे थे तभी राहुल मसराम नहाने के लिए नाले में उतर गया और नहाने लगा जो थोड़ी देर बाद नाले से गायब हो गया और थोड़ी देर तक नही दिखने पर आसपास पतासाजी की और नाले में देखा तो पानी में राहुल डूबा हुआ था। जिसकी सूचना उक्त स्थान पर उपस्थित लोगों को दी जिनकी सहायता से उसे बाहर निकालकर कटंगझरी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए जिन्होंने सिविल अस्पताल वारासिवनी रिफ र कर दिया।
जहां पर राहुल को भर्ती किया गया और डॉक्टरों के द्वारा राहुल का परीक्षण पर मृत घोषित कर दिया गया जिसकी तहरीर अस्पताल के द्वारा थाने में भेज दी गई है पोस्टमार्टम रविवार की सुबह किया जाएगा। पदमेश से चर्चा में मृतक के मित्र आशीष तुरकर ने बताया कि रमरमा घुमने गए थे और राहुल नहाने के लिए नाले में गया जहां पर वह डूब गया। कुल ९ लोग गए थे जिसमें राहुल भी था यह घटना रमरमा नाले की है जो करीब ४.३० बजे की बात है जहां से फि र हम राहुल को लेकर कटंगझरी गए फि र वारासिवनी लेकर आए ।










































