वार्ड नं.२ की एक सीसी रोड़ को सिर्फ इसलिये काट दिया गया क्योकि इस सड़क पर पाईप बिछाना है। यह पाईप फिलहाल नगर पालिका बिछा रही है या फिर आसपास रहने वाले यह अज्ञात है। जब नपा से पूछा गया तो उनका साफ तौर पर कहना था कि ऐसा कोई कार्य हमारे द्वारा नही किया जा रहा है। सीसी रोड़ को करीब २ फीट चौड़ा काटा गया है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। हालाकि इस तरह आवागमन बाधित होने से वार्डवासियों सहित मदनपुर, कासपुर सहित अन्य ग्राम को जाने वाले लोगो को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सीसी सड़क को पाईप लाईन बिछाने काटा गया – विकास नगपुरे
इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये विकास नगपुरे ने बताया कि वे बिटोड़ी के रहने वाले है जो अपनी बच्ची का एडमिशन कराने आये है। जैसे ही वे पूर्व विधायक श्री देशमुख की गली से जा रहा थे तभी उन्होने देखा कि सीसी सड़क को काट दिया गया है। पास ही में एक पाईप पड़ा है। जिससे ऐसा लगता है कि यह कार्य पानी निकासी के लिये किया जा रहा है मगर यह कार्य कौन करवा रहा है इस बारे में उन्हे जानकारी नही है। मगर जो भी यह कार्य करवा रहा है उसे लोगों के आवागमन को बाधित करने का हक नही है। अब हम जैसे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।
फोटो दिलीप
यातायात को किया जा रहा बाधित – दिलीप पटले
इसी तरह दिलीप पटले ने पद्मेश को बताया की यह यातायात बाधित करने का प्रयास है। कुछ ही दूरी पर एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था है जहा उनके बच्चे पढ़ते है। वे अपने बच्चो को लेने के लिये इसी मार्ग से आवागमन करते है। मगर जैसे ही वे इस मार्ग से जब अपने बच्चो को लेने जा रहे थे तभी उन्होने देखा कि मार्ग पर सड़क खोदी गई है। जिसमें पाईप डालने की कार्यवाही तुरंत की जानी थी। मगर वर्तमान में कार्य बंद है। ऐसे में हम जैसे अभिभावको को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक तो गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में अब हमे स्कूल फेरा लगाकर जाना पड़ेगा।
इनका कहना है –
पद्मेश से दूरभाष पर चर्चा करते हुये नगर पालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिशा डहेरिया ने बताया कि यह कार्य नपा के द्वारा नही कराया जा रहा है। लोगो को आवागमन में जो बाधा उत्पन्न हो रही है वे इस बारे में जानकारी प्राप्त कर जो भी यह कार्य करवा रहा है उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
दिशा डहेरिया
नपा सीएमओ वारासिवनी










































