विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स में भारत की मिश्रित रिले टीम को मिला रजत

0

भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है। भरत श्रीधर, प्रिया मोहन, कपिल और रूपल चौधरी की भारतीय चौकड़ी ने तीन मिनट 17.67 सेकेंड का समय निकाला और वह दूसरे स्थान पर रही जबकि अमेरिकी टीम ने तीन मिनट 17.69 सेकेंड समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जमैकाई टीम ने तीन मिनट 19.98 सेकेंड समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय टीम ने हीट के दौरान एक दिन पहले बने तीन मिनट 19.62 के अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर किया। उनका यह नया रिकॉर्ड जूनियर वर्ग में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। टीम तीन हीट में अमेरिका के बाद कुल दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची थी। साथ ही विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यह भारत का लगातार दूसरा पदक है। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2021 में नैरोबी चरण में कांस्य पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here