विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा

0

 नगर मुख्यालय स्थित आदिवासी सामुदायिक भवन में २४ जुलाई को आदिवासी विकास परिषद की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा अध्यक्ष ज्ञानसिंह गोडगे, गोंडवाना स्टुडेंट्स यूनियन लालबर्रा अध्यक्ष केवलसिंह उइके व अन्य पदाधिकारियो की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने बड़ा देव के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाने, समाज के नवनियुक्त सरपंचों का सम्मान एवं समाजोत्थान पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। चर्चा में आदिवासी विकास परिषद के सदस्य एवं नवनियुक्त जनपद सदस्य धनेन्द्र भलावी ने बताया कि आगामी ९ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाना है बैठक में उक्त कार्यक्रमों की रूपरेखा, नवनियुक्त सरपंचो का सम्मान व समाजोत्थान पर चर्चा की गई साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर ९ अगस्त को झांकियों के साथ रैली निकालकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगेें एवं नवनियुक्त सरपंचों का सम्मान किया जायेगा और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा महापुरूषों के जीवन गाथाओं के बारे में जानकारी देकर समाजोत्थान के क्षेत्र में कैसे काम करना है उसके बारे में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। श्री भलावी ने बताया कि बैठक में उपस्थितजनों से कहा गया है कि सभी संगठित होकर समाजोत्थान के क्षेत्र में काम करें एवं शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही गई। इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा सचिव देवेन्द्र उइके, गोंडवाना स्टूडेंटस यूनियन लालबर्रा पूर्व अध्यक्ष राकेश वाडि़वा, दिलीप उइके, धनेन्द्र भलावी, राजेश तेकाम, प्रेमसिंह मर्सकोले, नरेन्द्र वरकड़े, विकास उइके, राजेश, अर्जुन, अभिषेक मर्सकोले, अंजाल उइके सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here