भारत में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। ऐतिहासिक इमारतों को सजाया जा रहा है, झंडावंदन की व्यवस्था की जा रही है और बूंदी के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इस बीच 14 अगस्त को देश विभाजन के दर्द को भी याद कर रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान का क्रेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) की शुरुआत की है। देशभर में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी तिरंगा ही नजर आ रहा है।