वैनगंगा मजदूर यूनियन की वार्षिक आमसभा मंगलवार को जयहिंद टॉकीज मैदान में आयोजित की गई, जिसमें यूनियन से जुड़े मजदूरों मालवाहको से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।
वैनगंगा मजदूर यूनियन में कार्य करने नये पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। इस दौरान मजदूर यूनियन का जिलाध्यक्ष प्रहलाद ठाकुर को बनाया गया व सत्यम वाघे को यूनियन का जिला महासचिव व प्रभारी मालवाहक यूनियन नियुक्त किया गया है।
वही वैनगंगा मजदूर यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू ठाकुर ने बताया कि वैनगंगा मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष के रूप में उन्हें नियुक्त कर संगठन की जवाबदारी दी गई है। मेरी मंशा यही है जितने भी मजदूर साथी है उनके हित में संघर्ष कर मजदूरों की समस्या का समाधान करु। मेरा प्रयास रहेगा निष्पक्ष होकर काम करु।








































