एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत ने उन लोगों को जवाब दिया है जो पार्टी करने और फिल्म प्रमोशन के उनके पुराने वीडियो निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सोच बदलने का पूरा अधिकार है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कंगना ने खुद को जागरूक और अनुशासित हिंदू बनाने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जैसे लोग कोई भी धर्म या विचारधारा अपनाने के लिए आजाद हैं, वैसे ही उन्हें भी अपना रास्ता चुनने का संवैधानिक अधिकार है। कंगना ने अपने वीडियो में ये भी कहा है कि उनकी दोस्त एक ऐसी हीरोइन है, जो मुस्लिम से शादी करते ही कट्टर वामपंथी बन गई और जिसके पहले कोई विचार नहीं थे। इस बात को सीधा-सीधा सोनाक्षी सिन्हा पर कंगना का तंज माना जा रहा है, लेकिन उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है।
कंगना ने यह भी कहा कि वह ‘संघी’ बनना चाहती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि समाज को इस फैसले पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, जबकि वह दूसरों में ऐसे ही बदलावों को स्वीकार करता है।










































