शरिया कानून पर बैन लगाने वाले इब्राहिम ट्राओरे कौन हैं? दुनिया के सबसे युवा तानाशाह, 5 बार मौत को दी मात

0

ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून नहीं लागू किया जाएगा। सैन्य तख्तापलट कर सत्ता हासिल करने वाले ट्राओरे ने कहा कि वह भले ही मुसलमान है, लेकिन उनके शासन में सभी धर्मों के लोगों को पूरी आजादी होगी। एक सार्वजनिक संबोधन में उन्होंने कहा कि बुर्किना फासो में कोई भी धर्म देश से बड़ा नहीं होगा और देश में शरिया कानून नहीं लागू किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने सऊदी अरब में शरिया कानून की पढ़ाई कर रहे देश के लोगों पर नाराजगी जताई। ट्राओरे ने कहा कि ऐसे छात्रों को तकनीकी कौशल सीखने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे देश का विकास हो सके। ट्राओरे ने साफ कहा कि सऊदी अरब में शरिया सीखने गए लोगों को वहीं रहना चाहिए और उन्हें वापस आने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here