Diljit Dosanjh React on Bomb Threat: मुंबई कॉन्सर्ट से पहले मिली बम धमाके की धमकी के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने अपना शो किया। स्टेज से उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने वहां मौजूद फैंस का दिल जीत लिया।
Diljit Dosanjh React on Bomb Threat: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने गानों के साथ-साथ अपने खास अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। हालांकि, इस शो से ठीक पहले एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। ईमेल में कॉन्सर्ट स्थल पर बम धमाके और ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और वेन्यू की जांच शुरू कर दी। ऐसे माहौल में भी दिलजीत ने अपना कार्यक्रम किया और स्टेज पर पहुंचकर फैंस से बात की। इस दौरान सतलुज (Satluj) एक्टर ने धमकी देने वालों को अपने ही अंदाज में जवाब दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।
‘दिलजीत को बम से उड़ा देंगे? वाह!’
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने धमकी का जिक्र करते हुए कहा, ‘दिलजीत को बम से उड़ा देंगे? वाह! इनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो में लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए, धमका दिया जाए और किसी भी तरह से रोक दिया जाए।’ इसके बाद उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, ‘शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है।’ दिलजीत यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी तरफ से प्यार है, आप बेशक बम फेंको मेरे पे, मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है।’ उनके इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ‘शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है’ मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) का लिखा हुआ शेर है।
क्या है पूरा शेर
पुलिस को कहा धन्यवाद
सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे कार्यक्रम को संभालने के लिए मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कथित धमकियों के बीच कॉन्सर्ट स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तारीफ की। दिलजीत दोसांझ के वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।










































