शहर में हुई चोरियों का पुलिस करेगी जल्द खुलासा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ अज्ञात चोर

0

बीते दिनों से शहर में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुछ अज्ञात चोर के फुटेज मिले हैं, जिनकी मदद से पुलिस द्वारा अज्ञात चोर की शिनाख्त करते हुए पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है, ऐसी पुलिस सूत्रों से जानकारी मिल रही है जिसमें संभवतः यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस द्वारा शहर में चोरियों के खुलासे किए जाएंगे

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जिस प्रकार से शहर में लगातार चोरियां हो रही थी उसमें पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से कुछ अज्ञात चोरों के फुटेज प्राप्त हुए हैं उन फुटेज की मदद से पुलिस द्वारा अज्ञात चोर सहित कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि बीते दिनों भटेरा चौकी स्थित वार्ड नंबर 2 में एक हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की कोशिश हार्डवेयर की दुकान में की गई थी , किंतु चोर को वहां से कुछ खास हाथ नहीं लगा था, जब हमारे द्वारा हार्डवेयर दुकान के संचालक से अनौपचारिक चर्चा की गई तब उनके द्वारा बताया गया था कि 12 फरवरी की रात्रि उनकी दुकान में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जब उन्होंने दूसरे दिन दुकान खोला तो पाया कि उनके दुकान में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई है, किंतु दुकान में कुछ अधिक कैश नहीं रखा हुआ था ,कुछ चिल्लर रूपये रखे हुए थे, उसी पर अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया था, किंतु अज्ञात चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके थे, जिसकी मदद से पुलिस द्वारा अज्ञात चोर तक पहुचा गया और अब संभवत: यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान शहर में हुई चोरियों के भी खुलासे पुलिस द्वारा जल्द कर दिए जाएंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है

एक ही रात में सुने मकान और दुकानों को बनाया गया था निशाना –

सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि जिस प्रकार से शहर में लगातार चोरी की वारदात दिन प्रतिदिन हो रही थी ,वह एक ही रात को हुई थी अज्ञात चोरों द्वारा अधिकतर सूने मकान और प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाया गया था, किंतु जिन मकान के मालिक शहर से बाहर गए हुए थे, उनके पड़ोसियों ने पहले या दूसरे दिन मकान को देखा , जिन दुकानों में यह चोरी हुई थी, उन दुकानों के मालिकों द्वारा दूसरे दिन ही अपने प्रतिष्ठान को देख लिया गया था, किंतु जो मकान बीते कुछ दिन से बंद थे ,उन पर तुरंत ही पड़ोसियों की नजर नहीं गई , जिसकी वजह से ऐसा लगा कि शहर में लगातार चोरियां हो रही है, क्योंकि पड़ोसियों की जैसे-जैसे नजर सूने मकान पर गई, वैसे-वैसे लगा कि शहर में लगातार चोरियां हो रही है, संभवत: अनुमान यह लगाया जा रहा है कि कुछ सूने मकान और दुकान एक ही रात में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है

जल्द होगा चोरियों का खुलासा –

जब हमारे द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी से दूरभाष पर चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि चोरी की घटनाओं में पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह था उन्हें पूछताछ करने के लिए थाने लाया गया है ,और अभी पूछताछ चल रही है, किंतु सूत्रों की माने तो जानकारी यह आ रही है कि जल्द ही पुलिस शहर में हुई चोरियों का खुलासा किया जायेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here