हर साल करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा औरतों के लिए एक अलग-सा उत्साह लेकर आता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। करवा चौथ का व्रत तब ज्यादा खास हो जाता है, जब पहली बार रखा जा रहा हो। शादी के बार पहली बार करवा चौथ का व्रत रखना हर लड़की के लिए काफी स्पेशल होता है। इसके लिए वह हर तैयारी खास अंदाज में करती है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो शादी के बाद अपना अपना करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी, परिणीति चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं।
परिणीति चोपड़ा
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। उन्होंने 24 सितंबर को आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। परिणीति की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के फहाद अहमद के साथ 6 जनवरी 2023 को शादी की थी। वे कोर्ट मैरिज के तहत एक-दूजे के हुए। लेकिन उन्होंने हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसे कई फंक्शन्स होस्ट किए थे। हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं। शादी के बाद स्वरा भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी भी इस साल अपने पति के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने साल 2022 में जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी की। दोनों की शादी की फोटोज लोगों को काफी पसंद आई थी।
कियारा आडवाणी
बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस साल फरवरी महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस साल कियारा भी अपना फर्स्ट करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। फैंस कियारा को इस फेस्टिव लुक में देखने के लिए बेताब हैं।