शिवधाम मोहल्ले में चोरों का तांडव, पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में बड़ा खौफ !

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम वारा के शिवधाम मोहल्ला इन दिनों अज्ञात चोरों के निशाने पर है। बीते कुछ समय में यहाँ लगातार हुई चोरी की वारदातों ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी थी। आलम यह है कि लोग अब अपने घरों को सूना छोडऩे से भी कतरा रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पीडि़तों ने अब खुलकर अपना आक्रोश जाहिर करना शुरू कर दिया है।

आधा दर्जन घरों में सेंधमारी, हाल ही में प्रवीण खरोले का मकान बना निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवधाम मोहल्ले में अब तक करीब आधा दर्जन मकानों में चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। ताजा मामला गत दिवस का है जहाँ प्रवीण खरोले नामक निवासी के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और कीमती सामान पार कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भय का वातावरण निर्मित हो गया है। यद्यपि पुलिस प्रशासन द्वारा नगर और आसपास के क्षेत्रों में हुई कुछ चोरियों का खुलासा किया गया है। लेकिन शिवधाम मोहल्ले की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में हुई एक भी चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस की गश्त और तफ्तीश इस क्षेत्र में नष्क्रिय नजर आ रही है। नगरीय क्षेत्रों में भी कई छोटी-बड़ी चोरियां लंबित हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी की इन घटनाओं से न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि आम जनमानस में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। पीडि़त परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात चोरों को अविलंब गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद कर असली मालिकों को सौंपा जाए एवं क्षेत्र में पुलिस गश्त बढाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। हालांकि वर्तमान में वारासिवनी पुलिस के लिए शिवधाम मोहल्ले की ये अनसुलझी चोरियां एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इन अज्ञात चोरों तक पहुँच पाती है और जनता के बीच खोए हुए विश्वास को पुन: बहाल कर पाती है।

पुलिस ने कार्यवाही चालू का आश्वासन दिया है – प्रवीण खरोले

पीडि़त प्रवीण खरोले ने बताया कि ३० मार्च की रात में मेरे घर चोरी हुई थी जिसकी शिकायत पुलिस में करी वह जांच पड़ताल कर रहे हैं। मेरे द्वारा पूछताछ भी की गई तो बताया गया कि साइबर में सीसीटीवी फु टेज और मोबाइल लोकेशन निकाल कर जांच की जा रही है। कार्यवाही चालू है आश्वासन दिया गया है परंतु करीब आठ दिन का समय बीत चुका है चोर पकडऩे में नहीं आए हैं। पुलिस प्रशासन ढिलाई बरत रहा है ऐसा लग रहा है शिवधाम मोहल्ले में बार-बार चोरी हो रही है इसे संज्ञान में लेने की जरूरत है ताकि लोगो को राहत दे सके। इसके पहले भी कई घरों में चोरी हुई है पर आज तक कोई पता नहीं चल पाया है इसका कारण भी हमें समझ नहीं आ रहा है कि क्यों ऐसा है। मेरे यहां नकद एवं सोने चांदी के जेवरात मिलकर करीब १० लाख रुपए की चोरी हुई थी।

ना कभी हमारे पास पुलिस आई ना हमें कार्यवाही समझ आई हमारे अंदर असंतोष हैं – विनायक सिंह मरकाम

विनायक सिंह मरकाम ने बताया कि १६ से १८ सितंबर २०२५ के रात्रि में हमारे घर चोरी की वारदात हुई थी जो हमें १८ सितंबर को पता चली थी। उस समय पुलिस प्रशासन डॉग स्कॉर्ट और फिं गरप्रिंट एक्सपर्ट सभी लोग आए जांच करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट आने तक रुकने कहा था। एक सप्ताह बाद रिपोर्ट आई हमें बुलाया गया वहां हमें जेवरात के बिल पूछने लगे वह बिल चोरों ने ले जा लिया था जिससे हमारे पास बिल नहीं थे। फि र ना कभी हमारे पास पुलिस आई और ना हमें कोई कार्यवाही समझ आई हमारे अंदर असंतोष है। घर छोडक़र अब कहीं नहीं जा सकते अकेले घर में रहते हैं सीसीटीवी पर भी भरोसा नहीं रहा उसे उखाड़ कर ले जा लिए थे। हमारे यहां से ५० हजार रूपये नकद, सोने, चांदी के जेवर चोरी किए थे। अभी भरवेली में चोरी हुई ६ घंटे में चोर पकड़ा वहां पुलिस सख्त है ऐसा यहां भी होना चाहिए परंतु क्यों नहीं है पता नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here