सितंबर महीने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने विमेंस कटेगरी के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। सितंबर महीने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को यह अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता। शेफाली ICC महिला T20I बैटिंग रैंकिंग में भी टॉप चार में पहुंच गईं।
दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। सितंबर महीने में शेफाली ने बल्ले से तूफानी पारियां खेली।शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए।
एशिया कप में मचाया धमाल
वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। 22 साल की इस खिलाड़ी ने UAE में हुए एशिया कप में पांच इनिंग्स में 236 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 64 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 68 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने रिकॉर्ड आठवां एशिया कप खिताब जीता।एशियन गेम्स में जड़ा पहला टी20I शतक
इसके बाद जापान में हुए एशियन गेम्स में भी अपना फॉर्म जारी रखा। शेफाली ने तीन इनिंग्स में 188 रन बनाए। इसमें जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन शामिल थे, इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला T20I शतक बनाया। सेमीफाइनल में 49 गेंद पर 100 रन बनाए। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन का पारी खेली।
बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली ने गेंदबाजी में भी प्रभावित किया है। उन्होंने एशिया कप में दो और एशियाई खेलों में चार विकेट लिए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण स्वर्ण पदक मुकाबले में दो विकेट भी शामिल हैं। इस उम्दा प्रदर्शन का इनाम शेफाली को मिला है।








































