शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स 828 अंक उछला, रिलायंस में सबसे ज्यादा तेजी

0

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08% तेजी के साथ 77,569.39 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 244.10 अंक यानी 1.02% उछलकर 24,206.90 अंक पर पहुंच गया। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 0.1% तेजी के साथ 95.32 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.38 पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here