चार बच्चियों के पिता और गर्भवती पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले युवक मोहिन खान पर उनकी पत्नी की शिकायत कर बाद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बात मोहिन खान और उसके साथ रहने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सफाई पेश की है।
पुलिस के मांगी मदद, जान को बता रहे खतरा
मोहिन खान और युवती द्वारा अलग अलग बयान देकर उनके द्वारा लिये गए फैसले को सही बताया है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में युवक और युवती ने कहा है कि उनके रिश्ते के बारे में मोहिन कि पत्नि और लड़की के पिता को सारी जानकारी थी, उनके खिलाफ जो भी शिकायत दर्ज कराई है। वो गलत है, जारी वीडियो में मोहिन और कथित लकड़ी ने खुद को जान का खतरा बताया है।










































