संघ का, गांधी जयंती और दशहरे पर पथ संचालन

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जयंती और दशहरा पर्व पर 300 पथ संचालन निकालने का निर्णय लिया है। 2 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को गरीब बच्चियों और मुख्य मार्गों से पथ संचालन निकाला जाएगा। पथ संचालन में बाल, युवा, कालेज के विद्यार्थी तथा स्वयंसेवक एक साथ कदमताल करेंगे।
पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण पथ संचालन बंद था। संघ ने इस बार गरीब बस्तियों तक पथ संचालन ले जाकर अपने कार्य क्षेत्र को बढ़ाने का निर्णय लिया है। पथ संचालन 162 बस्तियों में होकर गुजरेगा। पथ संचालन में बच्चे, युवा और स्वयंसेवक शामिल होंगे।
पथ संचालन का यह आयोजन प्रदेश के सभी मुख्य शहरों में होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पहली बार गांधी जयंती पर पथ संचालन के माध्यम से सामान्य और निम्न वर्ग को जोड़ने का प्रयास है। संघ का मानना है कि जिस तरह से संघ का दायरा बढ़ रहा है। उसमें सभी वर्गों को संघ से जोड़ने के लिए यह पथ संचालन महत्वपूर्ण होगा। विशेष रूप से गांधी जयंती पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here