संजय कपूर को इस कारण आया था हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के EX हसबैंड की मौत का असल कारण अब पता चल गया

0

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। इस खबर के मिलने के फौरन बाद रात में ही करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक्ट्रेस के घर पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि संजय ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। वह अचानक से नीचे गिरे और फिर उनको अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें डॉक्टर्स बचा नहीं सके। अब इसमे नया अपडेट ये है कि उनकी मौत की वजह एक मधुमक्खी है। कैसे, आइए बताते हैं।

संजय कपूर को पोलो खेलने का बहुत शौक था। वह पिछले कुछ समय से एक्स हैंडल पर ग्राउंड से पोलो खेलते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे थे। मगर 12 जून को उनकी मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। न्यूज एजेंसी ANI को एक्टर और राइटर सुहेल सेठ ने बताया, संजय घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जो उनके गले में फंस गई। इससे उनको जलन होने लगी।

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट

संजय कपूर निधन के कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर शोक भी जताया था। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा था, ‘अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारवालों के साथ हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें भगवान शक्ति दे।’

संजय कपूर की नेट वर्थ

संजय कपूर अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनसे हुआ एक बेटा है। वहीं, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। खरबपति बिजनेसमैन ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी लेकिन 2016 में तलाक के बावजूद भी दोनों के रिश्ते में दोस्ताना व्यवहार था। एक्स पति के निधन पर अभी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here