खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशन पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 6 जिलों की टीम ने भाग लिया। जहां पर बालाघाट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उप विजेता बनी।
जहां 26 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल जबलपुर और बालाघाट टीम के मध्य खेला गया जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जमील अहमद के मार्गदर्शन मे फाइनल खेलने मैदान पर उतरी बालाघाट की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पूरे संभाग में बालाघाट का नाम रोशन किया हालांकि इस प्रतियोगिता का खिताब जबलपुर के नाम रहा लेकिन इस प्रतियोगिता में बालाघाट की टीम उपविजेता घोषित की गई जहां फाइनल मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आपको बताएं कि जबलपुर में आयोजित इस संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बालाघाट, जबलपुर, कटनी, सिवनी, उमरिया और नरसिंहपुर की टीमें शामिल हुई थी जहां बालाघाट हॉकी फीडर सेंटर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब प्राप्त किया।










































