सतर्कता डोज टीकाकरण का दूसरा महाअभियान प्रारंभ पूरे प्रदेश भर के 15 लाख लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य

0

कोरोना वायरस से सतर्कता डोज टीकाकरण का दूसरा महाअभियान आज से प्रारंभ हो गया। इस दूसरे महा अभियान के दौरान प्रदेश भर में 15 लाख लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां बता दें कि 27 जुलाई को हुए पहले महाअभियान में 12 लाख लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई थी।प्रदेश भर में कोरोनारोधी टीकाकरण कार्य में लगे 63 हजार कर्मचारियों को प्रधानमंत्री ने डिजिटल प्रशस्ति पत्र दिया है। इसके लिए भारत सरकार की तरफ से एक लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक करते ही संबंधित कर्मचारी के नाम का प्रशस्ति पत्र आ जाता है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 5432 सैंपलों की जांच में 164 मरीज मिले हैं। इनमें भोपाल में 139 सैंपल की जांच में 28 मरीज मिले हैं। करीब 10 दिन से रोज 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे, लेकिन दो दिन से मरीजों की संख्या इससे नीचे है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 164 नए मरीजों में सिर्फ 93 ही ऐसे हैं जिन्हें टीका दोनों डोज लगी थीं। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 5432 सैंपलों की जांच में 164 मरीज मिले हैं। इनमें भोपाल में 139 सैंपल की जांच में 28 मरीज मिले हैं। करीब 10 दिन से रोज 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे, लेकिन दो दिन से मरीजों की संख्या इससे नीचे है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 164 नए मरीजों में सिर्फ 93 ही ऐसे हैं जिन्हें टीका दोनों डोज लगी थीं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच भी अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब चार करोड़ 85 हजार लोगों को सतर्कता डोज अभी लगाई जानी है। इन सभी को 30 सितंबर तक टीका लगाने का लक्ष्य है। अभी तक 53 लाख लोगों को ही सतर्कता डोज लगी है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी और 18 साल से ऊपर के लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here