सपा के पूर्व विधायक हरिओम यादव ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

0

उत्‍तर प्रदेश में चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है। इस क्रम में आज सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से विधायक नरेश सैनी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। इसी तरह हाल ही में सपा में शामिल होने वाले आगरा की एत्मादपुर सीट से बसपा के पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कई दिनों से चल रही कवायद के बाद सपा से निष्कासित चल रहे विधायक हरिओम यादव ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2012 में गठित सिरसागंज विधानसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता रहा है। यादव बाहुल्य क्षेत्र में 2012 और 2017 में सपा के हरिओम यादव ने जीत हासिल की थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उनकी सपा नेतृत्व से रार शुरू हुई। हरिओम और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप को सपा से निष्कासित कर दिया गया। फिर हरिओम यादव खुलकर शिवपाल यादव के साथ चले गए और सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कांग्रेस से बेहट विधायक नरेश सैनी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया था। सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता इमरान मसूद और सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर सपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद बुधवार को बेहट सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी भाजपा में शामिल हो गए। नरेश सैनी ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव स‍िंंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सहारनपुर में कांग्रेस के दो विधायक थे और दो दिन के अंतराल में एक सपा और दूसरे भाजपा में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here