सबसे बड़ी हार, प्लेऑफ से बाहर और फिर लगा लाखों का जुर्माना, BCCI ने रुतुराज गायकवाड़ और सीएसके को नाप दिया

0

अहमदाबाद: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 89 रनों की करारी शिकस्त न सिर्फ चेन्नई के आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार थी बल्कि मैच के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने दोहरा प्रहार कर दिया। पांच बार की चैंपियन सीएसके को इस अहम मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया जिसके बाद कप्तान और पूरी टीम पर लाखों का जुर्माना ठोक दिया गया।

रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना

यह इस सीजन में दूसरा मौका था जब चेन्नई सुपर किंग्स ने ओवर-रेट से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। बार-बार हुई इस गलती के कारण कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि प्लेइंग इलेवन में शामिल अन्य सभी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा पर भी गाज गिरी है। टीम के बाकी सदस्यों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

गुजरात ने बनाया बड़ा स्कोर

करो या मरो के इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। जीटी के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन (84 रन) और कप्तान शुभमन गिल (64 रन) ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हुए पहले विकेट के लिए 125 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। इस मजबूत शुरुआत का फायदा उठाते हुए तीसरे नंबर पर आए जोस बटलर ने महज 27 गेंदों में नाबाद 57 रनों की तूफानी पारी खेली और गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 229 रन तक पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here