सब इंजीनियर सहित कई पदों पर हो रही भर्तियां 2557 पदों पर भर्ती के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

0
job vacancy sign. job vacancy paper origami speech bubble. job vacancy tag. job vacancy banner

प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के लिए खुश खबरी है कि सब इंजीनियर सहित कई पदों पर जल्द भर्ती प्रारंभ होने वाली है। 2557 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।अगस्त से मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( एमपी पीईबी ) द्वारा 2557 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सब इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमपी पीईबी ने परीक्षाओं के संबंध में कैलेंडर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती अभियान की शुरुआत सोमवार से हो गई है। उम्मीदवार 16 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पीइबी की ओर से सब इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन सहित 2557 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप एक-दो व पांच सहित अन्य परीक्षा के जरिए 15 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। अक्टूबर में होने वालीं भर्तियों में से ग्रुप एक सब ग्रुप तीन के रिक्त पदों के लिए आवेदन जल्द शुरू किए जाएंगे। वहीं एमपी पीईबी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 24 सितंबर को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, सीधी और रीवा में किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं को मिलाकर पीईबी ने इस साल 11 भर्ती परीक्षाएं कराने का प्लान तैयार किया है। उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here