सरहद पार कर मोहब्बत निभाने आया था जीशान, लौटते वक्त सिर्फ आंसू साथ ले गया, अधूरी रह गई POK वाली लव स्टोरी!

0

 अपने प्यार की तलाश में सरहद पार करने वाला युवक आखिरकार वापस अपने वतन लौट गया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रहने वाले जीशान अहमद मीर की प्रेम कहानी एक महीने तक कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा जांच के बीच उलझी रही। शनिवार को भारतीय अधिकारियों ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे नियंत्रण रेखा (LoC) के रास्ते पाकिस्तान को सौंप दिया।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पंकेडी गांव निवासी जीशान अहमद मीर 31 मई को नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर उरी पहुंचा था। उसका मकसद अपनी प्रेमिका इरम मजीद से मिलना था, जिससे उसकी दोस्ती और फिर प्यार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए हुआ था। उसी दिन भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया था कि उरी सेक्टर में एक ‘घुसपैठिए’ को पकड़ा गया है। हालांकि शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियों को लगा कि उसकी कोई शत्रुतापूर्ण मंशा नहीं थी।


सेना ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा

घाटी में पहुंचने के बाद जीशान को सिलिकोट गांव में सेना ने हिरासत में लिया। सिलिकोट एलओसी के पास स्थित एक बाड़बंदी वाला संवेदनशील गांव है, जहां केवल सैनिकों और स्थानीय निवासियों को ही आने-जाने की अनुमति होती है। सेना इस निष्कर्ष पर पहुंची कि वह केवल अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here