बालाघाट के बहुप्रतीक्षित सरेखा रेलवे पर ओवरब्रिज बनाया जाना है जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा गोंदिया रोड से रेलवे क्रॉसिंग तक दोनों ओर से अतिक्रमण की कार्यवाही की जानी है जिससे रोड को चौड़ीकरण कर ब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू की जानी है जिसके लिए 13 मई को दोपहर से नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी द्वारा सरेखा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों द्वारा रोड़ पर अतिक्रमण किया गया है उसे हटाने की कार्यवाही की जानी है जिसको लेकर के नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगभग 1 सप्ताह पहले ही दुकान संचालकों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है किंतु जब इन दुकान संचालकों द्वारा 1 सप्ताह बाद भी नोटिस का पालन नहीं किया गया तो 13 मई को दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग द्वारा यहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुचे थे किंतु वरिष्ठ अधिकारियों के नहीं आने के कारण महज की नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को समझाइश देकर ही वापस लौट गए
नहीं आए वरिष्ठ अधिकारी लौटा बैरंग नपा अमला-
यहां पर अतिक्रमण की कार्यवाही के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यहां पर पहुंच कर अतिक्रमण की कार्रवाई को करना था जिसके लिए नगरपालिका के राजस्व शाखा और नगरपालिका का अमला यहां दोपहर 3:00 बजे से ही पहुंच गया था किन्तु जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का यहां पर इंतजार किया जा रहा था परंतु जिला प्रशासन के अधिकारियो के नहीं आने पर नगर पालिका के आमले द्वारा महा समझाइश देकर ही यहां से बैरंग लौट गया
एक हफ्त पहले ही दे दिया गया है नोटिस-
जैसे ही कुछ दिनों पहले यहां पर ओवरब्रिज के काम की प्रक्रिया शुरू हुई है उसे देखते हुए संबंधित विभाग द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में यहां पर कार्य शुरू किया जायेगा इसके तहत नगर पालिका द्वारा रोड़ों पर फैला अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश दिया गया था जिस पर नगर पालिका द्वारा कुछ दिन पहले ही इन दुकानदारों को नोटिस दे दिया गया था परंतु यहा पर नोटिस देने के बाद भी यहां से अतिक्रमण नहीं हटा तो नगरपालिका का हमला और जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ मिलकर यहा से अतिक्रमण हटाए की कार्यवाही की जानी है








































