सर्प का वन अमले ने किया रेस्क्यू

0

वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय व नगर के अन्य वार्ड में जहरीले जीव जंतुओ का विचरण प्रारंभ है। हमारा तात्पर्य सॉप से है २६ मार्च को नगर के वार्ड क्रमांक ५ अंर्तगत आने वाने वन परिक्षेत्र कार्यालय व इसी वार्ड में पडऩे वाले हेल्थ क्लब कालोनी से वन विभागके अमले ने ३ दूध नाग का रेस्क्यू कर उन्हे अलग अलग स्थान पर छोड़ा है। बताया जा रहा है कि यह रेस्क्ूयू अभियान वन विभाग ने प्रात: ११ बजे से प्रारंभ किया था जो करीब १ घंटे तक चला। इस रेस्क्यू अभियान में वन अमले को स्थानीय लोगों ने भी मदद की। स्टीक की सहायता से पकड़कर सांपो को अलग अलग स्थानों में वन अमले ने छोड़ा है।

वन अमले ने किया वन परिक्षेत्र कार्यालय व वार्ड क्रमांक ५ में रेस्क्यू – ताराचंद

पद्मेश को जानकारी देते हुये वनपाल ताराचंद डोंगरे ने बताया कि उन्हे जब जानकारी लगी तो वे अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ सर्व प्रथम वन परिक्षेत्र कार्यालय वारासिवनी पहुॅचे जहां उन्होने देखा की करीब ५० वर्ष एक पुराना सर्प कार्यालय की पुरानी खंडर गाडी के पास है। उन्होने व उनके स्टॉफ ने सर्वप्रथम स्टीक से उसे पकड़कर स्नैक बॉक्स में डाला वही दूसरा मामला नगर के ही वार्ड क्रमांक ५ स्थित हेल्थ क्लब कालोनी का था। जहां दो नाग सॉप होने की सूचना मिली थी इस तरह ३ सांपो का हमने २६ मार्च को रेस्क्यू किया है। तीनों ही सांप करीब ५० वर्ष के है जिनकी लंबाई ७ फीट के करीब होगी। वही उनकी मोटाई ७ इंज की है। सभी रेस्क्यू किये सांपो को कायदी व नंगाटोला के जंगल में छोड़ा गया है।

लगातार निकल रहे सर्प

यहां यह बताना लाजमी है कि वर्तमान समय में वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंर्तगत आने वाले नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सर्प काऊी संख्या में विचरण करते हुये दिखाई दे रहे है। जिसकी सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुॅचकर उन्हे पकड़कर जंगलो में छोड़ रहा है। सर्प की प्रजाति में सबसे ज्यादा नाग सॉप व अजगर सॉप शामिल है जिनका रेस्क्यू वन अमले द्वारा लगातार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here