बालाघाट(पदमेश न्यूज)।मंगलवार को भटेरा रोड स्थित एक होटल में सर्व राजस्थानी महिला मंडल द्वारा सामूहिक रूप से सावन तीज महोत्सव का आयोजन किया।जिसमें सर्व राजस्थानी समाज के सभी महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी सदस्य, अन्य महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। आयोजन के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता और खेल का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व राजस्थानी समाज के ब्राह्मण समाज, महेश्वरी समाज, खाती समाज, सोनी समाज ,और राज पुरोहित समाज की सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में पायल शर्मा, शारदा शर्मा ,उमा शर्मा, भावना राजपुरोहित ,शिल्पा पुरोहित, रिया शर्मा, चंचल शर्मा ,राशि बोथरा आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।तो वही बच्चों में तुनिशा शर्मा, दुर्वाश शर्मा, परि राजपुरोहित, निकिता टांक, योगिता टांक, अदिति शर्मा और पूजा सोनी आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। जहां मंच का संचालन कार्यकारिणी समिति पदाधिकारी श्रीमती शिल्पा पुरोहित और रिया शर्मा द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्व राजस्थानी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जुगल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोरमा महेश्वरी, सचिव पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण सोनी, सह कोषाध्यक्ष रीना शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्यो के अलावा वारासिवनी और लालबर्रा से आई सामाजिक महिलाएं व बच्चे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। जहां प्रतियोगिता के समापन पर खेल ,सांस्कृतिक और सौंदर्य प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को सम्मान पत्र के साथ साथ विभिन्न ईनाम वितरित किए गए। वहीं कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुरुचि भोज का आनंद लेकर कार्यक्रम का समापन किया।










































