यात्री बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़त में युवक की मौत
बालाघाट-बैहर मार्ग पर दर्दनाक हादसा,
चिखलाझोड़ी और लौगुर के बीच आम गोलाई के पास हुई भिड़त
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट।मंगलवार की सुबह बालाघाट-बैहर मार्ग पर मोटरसाइकिल और एक यात्री बस के बीच हुई सीधी भिड़ंत में मोटरसाइकिल में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा चिखलाझोड़ी और लौगुर के बीच आम गोलाई के पास हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसे का शिकार हुए युवक की शिनाख्त चिखलाझोड़ी निवासी 32 वर्षीय रोशन पिता सुदे लाल उइके के रूप में की गई है।हालाकि यह हादसा किस यात्री बस से हुआ फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है।जिसकी जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।
दीपावली की खुशियां मनाने नागपुर से घर आया था रोशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिखलाझोड़ी निवासी रोशन उइके नागपुर स्थित एक प्लाई फेक्ट्री में काम करता था, जिसका एक बेटा भी है।बताया गया कि रोशन दीपावली पर्व की खुशियों में शामिल होने के लिए नागपुर से अपने घर चिखलाझोडी आया था।मंगलवार की सुबह वह थाना रूपझर बोदल बेहरा स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।इससे पहले की वह ससुराल पहुचता ,मौत उस तक पहुच गई।जहां आम गोलाई के पास हुए सड़क हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बालाघाट से सालेटेकरी जा रही यात्री बस के साथ हुई भिड़ंत
।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 जेड 6339 से अपने ससुराल बोदल बेहरा जाने के लिए घर से निकला था।अभी वह आम गोलाई के पास पहुचा ही था कि बालाघाट से सालेटेकरी जा रही यात्री बस के साथ उसकी मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई।ठोस इतनी भयानक थी कि युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।उधर मोटरसाइकिल सवार युवक को ठोस मारने के बाद बस चालक बस लेकर वहां से रवाना हो गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि यह हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।।उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इधर, 32 वर्षीय रोशन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही गांव में शोक की लहर व्याप्त है










































