सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी आरोपी मनीष लोधी और उसके दोस्त का शॉर्ट एनकाउंटर, गोली लगते ही तड़पने लगा

0

Sagar Encounter News: सागर जहरीली शराब केस में आरोपी मनीष लोधी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। उसके खिलाफ पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर में उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।सागर: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। आरोपी मनीष लोधी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं30 हजार रुपए का था इनाम

सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के खिलाफ 30 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन वह चकमा दे रहा था। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड पर पुलिस की टीम से उसका सामना हुआ।

आरोपी ने शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस को देखते ही आरोपी मनीष लोधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ है। सागर पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टे और पांच राउंड गोली के खोखे बरामद किए हैं।आरोपियों को लाया गया अस्पताल

वहीं, उनके पास एक बेसबॉल का डंडा भी मिला है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस के अनुसार बंडा और विनायका थाना क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण का वह मुख्य आरोपी है। इसकी गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रहा था। घटना स्थल पर पुलिस की टीम साक्ष्य का संकलन कर रही है।

दो अन्य के भी हुए हैं शॉर्ट एनकाउंटर

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो अन्य आरोपियों के शॉर्ट एनकाउंटर हुए हैं। सीएम मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों को फ्री हैंड दे रखा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here